मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित श्मशान घाट पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस ने अंतिम संस्कार से ठीक पहले एक महिला के शव को कब्जे में ले लिया। महिला अहियापुर के बैरिया निवासी सूरज कुमार की पत्नी पिंकी देवी थी। मायके वालों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, पिंकी को बुधवार रात प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पहले गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हुई और शुक्रवार को पिंकी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, बरुराज निवासी पिंकी के भाई प्रिंस कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.