अंतिम संस्कार से इनकार पर बीज विक्रेता की हत्या का केस दर्ज, घायल साथी ने तोड़ा दम
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- दयालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। करीब से गुजरी नहर में मंगलवार सुबह मृत मिले बीज विक्रेता का शव घर पर रखकर परिजन हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे तो पुलिस को उनकी बात माननी पड़ी। दोपहर बाद हत्या का केस दर्ज होने पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को मान गए। उधर, बीज विक्रेता के साथ घायल युवक ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। प्रयागराज में उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। आसपुर देवसरा के दयालगंज बाजार में बीज की दुकान चलाने वाला इलाके के अकारीपुर का रहने वाला 44 वर्षीय ओमप्रकाश पटेल सोमवार शाम, बीज कंपनी के सेल्समैन धरौली निवासी उमाशंकर यादव और बृजेश यादव के साथ निकला था। मंगलवार सुबह ओमप्रकाश का शव दयालगंज से गुजरी सूखी नहर में पाया गया। पास में ही बृजेश लहूलुहान हालत में अचेत पड़ा था। उसे प्रयागराज रेफर कर दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.