प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के क्षमापुर गांव में बुधवार रात विद्युत पोल के पास घायल मिलने के बाद युवक की मौत में हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। बसपा के साथ ही भीम आर्मी के लोग भी पहुंच गए। एसओ, सीओ सिटी ने देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया तो लोग अंतिम संस्कार को राजी हुए। कोहंडौर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव निवासी रामचंद्र गौतम का 21 वर्षीय बेटा वीरेन्द्र गौतम बुधवार शाम बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देररात वह पूरेक्षमा नहर पुल के पास सड़क किनारे विद्युत पोल के पास गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस उसे सीएचसी कोहंडौर ले आई। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.