फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- कमालगंज। अंतिम संस्कार में शामिल होने गया एक युवक गंगा में डूब गया। उसकी तलाश में गोताखोर गंगा में उतारे गये हैं। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। गांधी नगर निवासी 22 वर्षीय राहुल सोमवार की दोपहर गंगा के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। महमदगंज मड़ैयन घाट पर दोपहर डेढ़ बजे राहुल अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहा रहा था तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में नहा रहे साथियों ने शोर शराबा किया। इस पर अन्य लोगों की भीड़ लग गयी। जानकारी पाकर परिवार के लोग पहुंच गये। आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलवाकर राहुल की तलाश शुरू करा दी गयी हे। उसके न मिलने से घर वाले परेशान हो रहे है। बताया गया कि मिठइया गली मे एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.