साहिबगंज, अप्रैल 17 -- साहिबगंज। हत्याकांड में मंडल कारा में बंद नीतीश यादव को कोर्ट के आदेश पर पैरोल पर मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली । पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस लाइन में तैनात पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में मंडल कारा से चानन घाट ले जाया गया। बताया गया है कि नीतीश को महादेवगंज स्थित एफसीआई गोदाम के पास गिलहरी यादव की हत्या के मामले में जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। यह भी पढ़ें- अनिल शर्मा ने रिहाई को दायर याचिका वापस ली यह भी पढ़ें- भागलपुर : शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसएसपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...