अंतिम संस्कार में जा रहे लेागों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आठ घायल
बदायूं, मई 16 -- मुजरिया थाना क्षेत्र के रफीनगर-खितौरा मार्ग पर स्थित डॉ. एमपी फार्मेसी कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर अंतिम संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सभी को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़नौमी निवासी सुखपाल शर्मा के बड़े भाई रामकिशोर शर्मा 75 वर्ष का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवार और गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कछला गंगा घाट जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब ट्रैक्टर-ट्रॉली रफीनगर गांव के पास डा.एमपी फार्मेसी कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.