छपरा, मार्च 30 -- बस हादसे में बुजुर्ग सहित दो की मौत, 10 घायल मढ़ौरा-छपरा मेन रोड पर रामपुर के पास हुआ हादसा बस के पलटने से छत पर रखा शव दूर झाड़ियों में जा गिरा फोटो- 7 मढ़ौरा-छपरा मेन रोड पर रामपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा-छपरा मेन रोड पर रामपुर के पास रविवार की रात बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से जख्मी दस लोगों में से बस में सवार एक व्यक्ति की देर रात इलाज के वक्त मौत हो गयी जबकि सोमवार की सुबह दूसरे जख्मी ने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मरने वालों में मढ़ौरा के लेरुआ गांव निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग शिवजी सिंह और 48 वर्षीय अनिल सिंह शामिल हैं। बस में सवार करीब 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बस मढ़ौरा के लेरुआ गांव से रामइकबाल सिंह पत्नी लालझरी देवी...