शामली, अप्रैल 21 -- शामली। बुर्जुग की मौत के बाद अंतिम संस्कार में गए एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी 73 वर्षीय बलबीर सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह जब बलबीर सिंह के शव को दिल्ली रोड स्थित शमशान घाट पर लेकर पहुंचे तो इसी दौरान अंतिम यात्रा में आये पडौसी रामकुमार जांगिड की शव को देख अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में रामकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ही मोहल्ले में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा रहा। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...