जौनपुर, मार्च 31 -- जफराबाद (जौनपुर), गोमती नदी के स्थानीय नावघाट पर सोमवार को डूबे व्यक्ति का शव मंगलवार को सुबह कल्याणपुर टांडी गांव के पास मिला। मुरारपुर गांव के श्यामबहादुर चौहान सोमवार को एक वृद्धा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। नावघाट के पास अंतिम संस्कार के बाद गोमती नदी में नहाते समय डूब गए थे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव की खोजबीन कराने में जुट गए थे।पुलिस तथा स्थानीय गोताखोरों ने उनकी बहुत खोजबीन की परन्तु कही पता नही चल पाया। उनके पुत्र आदित्य और उसके अन्य साथी लगातर खोजबीन में लगे रहे। आखिरकार मंगलवार की सुबह ऊक्त गांव के पास श्यामबहादुर का शव मिल गया। थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...