झांसी, मार्च 21 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव जगनपुर में वृद्ध की मौत पर दो पत्नियों के बेटों के बीच अंतिम हो गया। शमशान घाट में काफी दे तक अंतिम संस्कार रुका रहा। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक साथ अग्नि दी। पिता की अंतिम क्रिया की। मऊरानीपुर के बड़ागांव के जगनपुरा गांव के रहने वाले बूठे अहिरवार की दो पत्नियां थीं। करीब 20 साल पहले वह पहली पत्नी और बच्चों को छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ रहने लगे थे। शनिवार को बूठे अहिरवार की मौत हो गई। जैसे ही नाते-रिश्तेदारों के एकत्र किया गया तो दो पक्ष एक-दूसरे को देखकर क्रोधित होने लगे। शमशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी दोनों पत्नियों के बेटों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों अंतिम संस्कार कराने की बात कहने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.