बोकारो, अप्रैल 20 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग पंचायत स्थित हुरलुंग जोभीया टोला में महिला की हत्या के बाद शव दफनाने को लेकर मामला और तूल पकड़ लिया। हत्या के आरोप और पारिवारिक विवाद के बीच रविवार को शव के अंतिम संस्कार को लेकर दिन-भर तनाव बना रहा। अंततः प्रशासन की पहल पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में देर शाम शव का अंतिम संस्कार कराया गया। बताया जाता है कि मृतका प्रमिला देवी की हत्या शुक्रवार की देर रात उसके पति अजय महतो के द्वारा गला दबाकर कर दी गई थी, ऐसा आरोप है। इस मामले में मृतका के चचेरे भाई अनिल की शिकायत पर पति अजय महतो व उसके माता-पिता समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, ससुराल वाले फरार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय महतो और उसकी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.