इटावा औरैया, मार्च 7 -- लवेदी थाना क्षेत्र टकरुपुर यमुना घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में मृतक के बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया गया। रजपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय लवकुश पुत्र उपेन्द्र सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के साथ टकरूपुरा घाट जा रहा था। लवकुश के पिता उपेन्द्र सिंह की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे परिजन ट्रेक्टर ट्रॉली में बैठकर चकरनगर रोड स्थित टकरूपुरा घाट अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ट्रॉली में बैठे लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा तफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.