उन्नाव, मार्च 6 -- यूपी के उन्नाव जिले में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस हमले में करीब दो दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए लोग खेतों और झाड़ियों में भागते नजर आए। हालात ऐसे हो गए कि कुछ देर के लिए शव को भी वहीं छोड़ना पड़ा। घटना अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अहिमाखेड़ा गांव की है। गांव निवासी 65 वर्षीय सुंदर लाल की गुरुवार सुबह मौत हो गई थी। परिजन और ग्रामीण उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को गांव के बाहर स्थित उनके खेत में लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों के मुताबिक खेत के पास एक बाग है, जहां एक पेड़ पर बड़ी मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था।अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला बताया गया कि शवयात्रा में करीब 50 से 60 ग्रामीण शामिल थे। जैसे ही लोग खेत में पहुंचे और अंतिम स...