बहराइच, अक्टूबर 4 -- जरवलरोड, संवाददाता। जरवलरोड के अहाता गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सीएचसी मुस्तफाबाद में घायलों को भर्ती कराया गया है। मारपीट के दौरान वाहन भी तोड़े गए हैं। हालाकि पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हुजूरपुर थाने के चिलबिला गांव निवासी अशोक कुमार गौतम की बहन सुनीता (30) की शादी अहाता निवासी राजेश से हुई थी। शुक्रवार को सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने मौत का कारण करंट लगना बताया था, जबकि चिकित्सकों के अनुसार उसके मुंह से झाग निकल रहा था। शनिवार देर रात शव अहाता पहुंचने पर मायके पक्ष के लोग भी वहां प...