बहराइच, मार्च 19 -- बलहा। नानपारा कोतवाली के कोटवा गांव में मंगलवार को कृष्णावती (50) पत्नी भगौती ने मंगलवार की रात गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली थी। परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे इस बीच भाई ने पुलिस को खबर कर दी। संस्कार की तैयारियों के बीच पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा देवी कई बीमारियों से पीड़ित थीं। सांस की क्रानिक बीमारी थी। परिजनों का कहना है कि सांस की लम्बे समय से बीमारी की वजह से फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए थे। इलाज से लाभ नही हो रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। मगर इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस बीच मृतका के भाई खैरीघाट थाने के मक्कापुरवा निवासी दिलेराज ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच कर...