सिमडेगा, अप्रैल 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत सेवई एवं कुरडेग मंडल में रविवार को जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत ने किया। उन्होंने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। राकेश रविकांत ने कहा कि गांव चलो अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सीधा संवाद स्थापित कर जनता की समस्याओं को समझना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.