बलरामपुर, अप्रैल 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती का आधार उसका सुदृढ़ प्रशिक्षण होता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ने कहा कि इस महाभियान से कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती मिली है, जो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। विधानसभा संयोजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.