बागेश्वर, मई 26 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड बागेश्वर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान समिति के कार्यों और भावी योजनाओं को लेकर सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। स्वागत समारोह के बाद समिति के संचालक मंडल की बैठक की गई। इसमें विकास योजनाओं, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष मंथन हुआ कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाए और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किस प्रकार के प्रयास किए जाएं। समिति की अध्यक्ष मोहिनी पांडे ने कहा कि समिति सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय क...