सोनभद्र, जून 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार आपके द्वार अभियान के तहत लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने शनिवार को राबर्ट्सगंज के बहुअरा में आयोजित चौपाल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री प्रभारी ...