बाराबंकी, मई 24 -- बाराबंकी, संवाददाता। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि गरीबों के कल्याण से ही देश के उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो सकता है और उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मंत्री श्री शर्मा रविवार को शहर के एक रिज़ॉर्ट में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, ईमानदारी से काम करने का मिलता है इनामसरकारी योजनाओं का महत्व अपने संबोधन में सतीश शर्मा ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ केंद्र एवं राज्य...