अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: धीरेन्द्र वाल्मीकि
गौरीगंज, मई 15 -- अमेठी, संवाददाता। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य धीरेन्द्र वाल्मीकि ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जनपद में संचालित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान धीरेन्द्र वाल्मीकि ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभ तथा लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करें। यह भी पढ़ें- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: धीरेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.