अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ :सांसद कंवर सिंह तंवर
हापुड़, जुलाई 26 -- अमरोहा और गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि दिशा समिति का उद्देश्य केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता से लेकर लागू कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर योजनाओं की जमीनी हकीकत को जाना जाए। विकास भवन के सभागार में शनिवार को दिशा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं उन्हें गृह प्रवेश कराया जाए। हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत शेष ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.