रांची, जुलाई 26 -- नामकुम, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ की तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक की शुरुआत महिलोंग स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में रविवार को हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष एस. मल्लेशम, महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे और भारतीय मजदूर संघ के पालक अधिकारी वी. भग्गया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष एस. मल्लेशम ने कहा कि विश्व का श्रम जगत तीव्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटलीकरण, गिग और प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था, उत्पादन प्रणालियों में बदलाव तथा वैश्विक आर्थिक चुनौतियां श्रमिक जगत के सामने नए प्रश्न खड़े कर रही हैं। ऐसे समय में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

बैठक की जानकारी वहीं, महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़...