समस्तीपुर, फरवरी 25 -- दलसिंहसराय। कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में चल रहे हैं महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट का आठवां व अंतिम लीग मैच जंदाहा एवं शंभूपट्टी (प्रियरंजन इलेवन) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये जनदाहा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के खेल में 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें आलोक ने 18 गेंदों में 49 रन का योगदान दिया। कुणाल मणि ने 35 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंभूपट्टी की पूरी टीम खेल के 9.4 वें ओवर में 64 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार 135 रन से मैच में जीत दर्ज कर जंदाहा की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई। जंदाहा के रौशन को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रवीण राय एवं संजय कुमार ने प्रदान किया। रौशन ने 35 गेंदों 55 रन अर्जित किये थे तथा 1 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट भी झटके थे। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.