रांची, दिसम्बर 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रकृति ने तोरपा प्रखंड प्राकृतिक सौंदर्य से खूब नवाजा है। मनोहारी पेरवांघाघ जलप्रपात ,पांडु पुडिंग,चंचलाघाघ व सातधारा की खूबसूरत प्राकृतिक छटा बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। साल 2025 के अंतिम रविवार को बडी संख्या में सैलानी तोरपा के पिकनिक स्पाॅट पहुंचे थे। करीब पन्द्रह हजार लोगों ने यहां की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। सुबह से देर शाम तक यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रही। सुबह आठ बजे से ही लोग यहां पहुंचने लगे थे। बारह बजते बजते लोगों का हुजूम उमड पडा था। आलम यह था कि दूर दूर तक फैले नदी,चटान व जंगल में लोग ही लोग नजर आ रहे थे। फाॅल जाने वाला रास्ता लोगों से भरा पडा था। पेरवाघाघ में बोटिंग करने के लिए लोगों में होड मची थी। वाहन पार्क करने में भी लोगों को परेशानी हो रही थी। पांडु पुडिंग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.