मुरादाबाद, जून 13 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतूपुरा में अंतिम यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने गाली-गलौज कर दी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और परिजनों के संयम के चलते स्थिति बिगड़ने से बच गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतूपुरा निवासी गजराम सिंह पुत्र राम सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। शुक्रवार को परिजन एवं ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा लेकर श्मशान घाट जा रहे थे। आरोप है कि रतूपुरा-शरीफ नगर मार्ग स्थित एक बस्ती के समीप कुछ युवकों ने अंतिम यात्रा को देखकर अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि मृतक के परिजनों ने समझदारी का परिचय देते हुए पहले अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी और बाद में घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना...