पटना, नवम्बर 10 -- चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा पहले चरण के मतदान के चार दिन बाद भी पुरुष एवं महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत जारी नहीं किए जाने समेत अन्य आरोपों पर सफाई दी है। सोमवार को आयोग के सूत्रों ने बताया कि पुरुष और महिला मतदाता मतदान अनुपात को लेकर मतदाता मतदान में समग्र लिंग अनुपात (पुरुष/महिला) आम तौर पर अंतिम मतदान के समय दिया जाता है। वहीं, आयोग ने पुलिस बलों की कंपनियां को लेकर कहा कि लगभग 80 प्रतिशत पुलिस बल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से तैनात हैं। केवल लगभग 20 प्रतिशत पुलिस बल राज्य सशस्त्र पुलिस से तैनात हैं, जिन्हें उपलब्धता के अनुसार विभिन्न राज्यों से आनुपातिक रूप से लिया जाता है। वहीं, सैप को 24 विभिन्न राज्यों से लिया गया है, जिनमें झारखंड, तेलंगाना, केरल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.