प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिले में कुल वोटर 38 लाख 65 हजार 975 हो गए हैं। 27 अक्तूबर 2025 को जब एसआईआर अभियान की शुरुआत हुई थी तब जिले की 12 विधानसभा क्षेत्र में कुल 46 लाख 92 हजार 860 वोटर थे। यानी जिले में कुल आठ लाख 26 हजार 885 मतदाता कम हो गए हैं। जबकि छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशन के वक्त जिले में वोटर कुल 35 लाख 36 हजार 555 मतदाता थे। आलेख्य प्रकाशन से अंतिम सूची में कुल तीन लाख 29 हजार 420 वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।मतदाता सूची में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर अभियान जब से शुरू हुआ तब से लगातार घर-घर जाकर प्रपत्र दिए गए और काम चलता रहा। छह जनवरी को जब आलेख्य प्रकाशन हुआ था तो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.