मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मुजफ्फरनगर बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। दावे-आपत्तियों के निस्तारण, सत्यापन और आवश्यक संशोधनों के बाद सूची को अंतिम रूप देकर सार्वजनिक कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची चस्पा करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 487 ग्राम पंचायतों में 16.67 लाख मतदाता हो गए हैं। जनपद में करीब 88,224 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है। वहीं मतदाता सूची से 1.56 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : जिले में 1047068 मतदाता करेंगे मतदानमतदाता वृद्धि का विवरण एडीईओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 18 दिसंबर 2025 को प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में जिले भर में बड़े पैमाने पर नए मतदाताओं को शामिल किया गया था।...