पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर/अमरैयाकलां। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली-2026 की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाताओं की मौजूदगी में सूची जारी की। भाग संख्या-79 व 80 स्थित कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां में बीएलओ कंचन देवी कुशवाहा एवं उमाशंकर ने सूची का प्रकाशन किया। इसके अलावा मतदेय स्थल संख्या 81 प्राथमिक विद्यालय तकियादीनारपुर, भाग संख्या 82 प्राथमिक विद्यालय रुरिया सलेमपुर, भाग संख्या 78 प्राथमिक विद्यालय खाता, भाग संख्या 76 व 77 महादिया, भाग संख्या 83 व 84 टांडा गुलाबराय तथा भाग संख्या 85 नवदिया टोडर समेत विभिन्न बूथों पर भी बीएलओ ने पहुंचकर अंतिम मतदाता सूची जारी की। इस दौरान बीएलओ राजे...