अंतिम बड़े मंगल पर दिखा उत्साह, मंदिरों में पूजापाठ को उमड़ी भीड़
बाराबंकी, जून 24 -- बाराबंकी, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हनुमान मंदिरों पर पूजा पाठ और प्रसाद चढाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। जगह जगह भण्डारे की तैयारी के बीच सुंदरकाण्ड और रामचरितमानस का पाठ होता रहा। लाउडस्पीकरों पर बज रहे हनुमान जी के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तेज धूप व उमस भरी गर्मी भी लोगों की आस्था को डिगा नहीं सकी। लोग बजरंगबली के जयकारे लगाते धूप में भी मंदिरों के बाहर कतार में खड़े दिखे। शहर के धनोखर स्थित हनुमान मंदिर के कपाट भोर चार बजे ही खुल गए थे। गर्मी को देखते हुए भक्त सुबह ही मंदिर में प्रसाद चढ़ाने और पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ के कारण कतार काफी दूर तक लगई गई। इसके साथ ही लखपेड़ाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.