बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में अपराध बेलगाम हो चुका है। तीन दिन में दूसरी हत्या ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी। पहले मुजरिया में युवक को पीटा गया, अब दातागंज में बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या की तीसरी वारदात उसहैत थ में हुई है। यहां फुफेरे भतीजी से प्रेमसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदातों की ये कड़ी पुलिस की कार्यशैली व कानून व्यवस्था पर सवाल हो रहे हैं। हत्या की पहली वारदात जिले में हत्या की पहली वारदात 31 दिसंबर को मुजरिया थाना क्षेत्र के अलीगंज-सगराय के पास हुई थी। इसके अगले दिन एक जनवरी को मृतक वीरेंद्र सिंह की पत्नी विमलेश की तहरीर पर गांव के ही पांच सगे भाइयों-विजय सिंह, धूम सिंह, धारा सिंह, धवल सिंह और धीर सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि कार और पिकअप से बाइक में टक्कर म...