मोतिहारी, मार्च 19 -- मोतिहारी, निसं। शहीद जवान श्रीराम कुमार यादव के भाई श्रीभगवान यादव ने बताया कि होली में वे घर गए थे। सोमवार की शाम तीन बजे एसटीएफ जवान ने मां से फोन पर बात की थी। मां धनावती देवी ने बताया कि एक जमीन खरीदने की बात की उनसे श्रीराम कुमार यादव ने की थी। उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने को लेकर बातचीत करने के लिए शहीद जवान ने कहा था। कहा था कि बातचीत कीजिए, जमीन खरीदा जाएगा। वहीं, पत्नी सिंधु कुमारी ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उनसे बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि रात में छापेमारी में जाने के लिए अधिकारियों ने कहा है। लेकिन छापेमारी में जाने का उनका मन नहीं कर रहा था। बड़े भाई ने कहा कि बातचीत के दौरान उनका भाई हमेशा खतरे की बात बताता था। कहता था कि एसटीएफ में काम करने में काफी खतरा है। लेकिन उनका हौसला कभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.