अंतिम बड़े मंगलवार को उमड़े भक्त, हुई बजरंगबली की पूजा
गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार को श्रद्धापूर्वक बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने जगह-जगह हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। शहर के असुरन स्थित हनुमान मंदिर, बरगदवा, मोहद्दीपुर कूड़घाट सहित पंचमुखी हनुमान मंदिर, संकटमोचन मंदिर, तारामंडल स्थित बालाजी मंदिर, जटाशंकर चौक स्थित हनुमान मंदिर और कालीबाड़ी हनुमान मंदिर में भक्तों ने पूजा कर सुख-शांति की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लाल फूल, चोला, नारियल, प्रसाद, तेल और सिंदूर अर्पित किया। मुख्य स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।बेतियाहाता स्थित श्रीहनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। यह भी पढ़ें- बड़ा मंगल मुख्य:: को नहि जानत है जग में कपि संकट मोचन ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.