भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को रोल प्रेक्षक एवं मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक लिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी वर्ष 2026 के आधार पर चल रहे विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मंडलायुक्त ने दस अप्रैल को प्रस्तावित निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। निर्देशित किया कि नामावली के प्रकाशन को आवश्यक छाया प्रतियां समय से तैयार कर ली जाएं, ताकि निर्धारित तिथि पर किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। कहा कि समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाए। प्रकाशन के दिन समस्त मतदेय स्थलों, तहसीलों ...