औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को गेल गांव स्थित आशियाना अतिथि गृह में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी को सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी का नियमानुसार निस्तारण कर उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए पात्रता का विशेष ध्यान रखते हुए जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाए, ताकि वे विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।अध्यक्ष ने जनपद में संचालित विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्रामीण स्तर तक किया जाए। इससे आमजन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.