हमीरपुर, फरवरी 25 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सिंचाई विभाग की अंतिम नोटिस मिलने के बाद बंधी की जमीन पर आलीशान मकान बनाकर रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ी हुई है। बुधवार को हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो में प्रशासन ने अदालत के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं कराया है। इसका लिखित जवाब दाखिल करें। सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 फरवरी तय की गई है। बता दें कि सिंचाई विभाग की नोटिस के अनुसार लव जेहाद की घटना को अंजाम देने वाला इंडियन उर्फ इंडिया लॉज सिंचाई विभाग की 2048 वर्ग फीट जमीन पर बना हुआ है। सिंचाई विभाग महोबा की बंधी संख्या दो कस्बे के बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन के आगे तक बनी हुई है। इस बंधी को भू-माफियाओं ने ध्वस्त करके आलीशान मकान दुकान बड़े-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान बना रखे हैं। मंगल...