बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिनों में 707 बिलों का भुगतान हुआ। इनमें सर्वाधिक बिल स्वास्थ्य विभाग के हैं। मार्च माह में अधिक भुगतान वाले विभागों में स्वास्थ्य, वन, सिंचाई, पीडब्लूडी, कृषि, राजस्व व पुलिस विभाग का है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन दोपहर बाद तीन बजे तक बिल ट्रेजरी आते रहे। सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि शासन से मिले के निर्देश के अनुसार शाम पांच बजे तक सभी बिलों का भुगतान कर दिया गया। शासन से मिले निर्देश के अनुसार क्लोजिंग मंथ में अधिकांश बिलों को भुगतान के लिए 25 मार्च तक जमा कर टोकन लेना था। उसका भुगतान 26 से 29 मार्च के बीच कर दिया गया। अवकाश के दिन भी ट्रेजरी खुली रही। अंतिम दो दिनों में 30 मार्च को बजट मिलने व बिलों के प्राप्त होने पर कुल 427 बिल ट्रेजरी में सबमिट हुए। इनमें सर...