अंतिम दिन10 वीं कक्षा के 467 विद्यार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
बोकारो, मई 21 -- सीबीएसई की 10वीं कक्षा की मुख्य परीक्षा के अंकों में सुधार के उद्देश्य से आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हो गईं। इन परीक्षा के अंतिम दिन जिले के सभी पांच परीक्षा केन्द्रों पर कुल 467 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी। कुल पंजीकृत 568 अभ्यर्थियों में से 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार के अनुसार, डीपीएस बोकारो स्थित सेंटर पर कुल पंजीकृत 180 में से 149 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीपीएस चास में 68 में से 54, चिन्मय विद्यालय में पंजीकृत 153 में 129, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में 100 में से 76 व डीएवी सीसीएल ढोरी में पंजीकृत 67 से 59 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई : सामाजिक विज्ञान की परीक्षा से 109...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.