प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन भी अभ्यर्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से कम रही। सोमवार को कुल 28,032 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 21,432 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। 6,600 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। नगर क्षेत्र में 31, गंगापार में दो और यमुनापार में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही थी। यह भी पढ़ें- 24 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.