बस्ती, फरवरी 15 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। विकास क्षेत्र साऊंघाट के आलम हायर सेकंड्री स्कूल परसालालशाही मझौआमीर में चल रही यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गईं। परीक्षा सोमवार से शुरू होकर लगातार चल रही थी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करवाने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक रामसागर गुप्ता व सह केंद्र व्यवस्थापक मौलाना मोहम्मद उम्मीद अली सिद्दीकी को सौंपी गई थी। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि वॉयस रिकार्डर वाले सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षा कराई गई। सख्ती के कारण परीक्षार्थी रोज परीक्षा छोड़ दे रहे थे। परीक्षा के अंतिम दिन गृहविज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित व हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। सेकंड्री अरबी व फारसी तथा सीनियर सेकंड्री अरबी व फारसी में कुल 687 छात्र- छात्राएं नामांकित थे। कुल 121 परीक्षार्थियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.