साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन सोमवार को जिला कोषागार से 17.71 करोड़ रुपये के 387 विपत्र को मंजूरी दी गई है। हालांकि सर्वर डाउन होने की वजह से इनमें से 50 फीसदी विपत्र फंस जाने से परेशानी बढ़ गई। ³नेटवर्क की समस्या के चलते जिला कोषागार के कर्मचारी देर शाम तक ऊहापोह की स्थिति में थे। वे सर्वर चालू होते ही फंसे शेष विपत्रों को पारित कर राहत की सांस लेना चाह रहे थे। दरअसल आगामी 31 मार्च को महावीर जंयती पर सरकारी अवकाश है। इस वजह से 31 मार्च को कोषागार बंद रहेगा। जिला कोषागार पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को 177156025.00 रुपए के कुल 387 विपत्र एकत्रित किए गए हैं। देर शाम तक सर्वर डाउन होने की वजह से 50 फीसदी विपत्र फंस गया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कितना विपत्र पास होगा। विभाग...