अमरोहा, अप्रैल 28 -- सोमवार को होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पंजीकृत 9408 में से 7635 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1773 गैरहाजिर रहे। पहली पाली में 4704 पंजीकृत में से 3802 ने परीक्षा दी जबकि 902 अभ्यर्थी नदारद रहे। पहली पाली में 80.82 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में 4704 पंजीकृत में से 3833 ने परीक्षा दी जबकि 871 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 81.48 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए अभ्यर्थियों पर नजर रखी गई। डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन 11 हजार 78 ने दी होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अ...