सासाराम, मार्च 7 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भदारा पैक्स अध्यक्ष व सदस्य के लिए अंतिम दिन 12 लोगों ने नामांकन किया। अध्यक्ष के लिए अवनिश रंजन सिंह, आलोक पांडेय व रविरतन पांडेय ने नामांकन किया। वहीं सदस्य के लिए नौ लोगों ने नामांकन किया। पैक्स चुनाव में कुल चार प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है। भदारा गांव से एक, बांदू से दो व औरेया से एक प्रत्याशी हैं। बता दें कि पैक्स चुनाव 18 मार्च को होगा। नाम वापसी का समय 11 मार्च तक है। नामांकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में काफी भीड़ देखने को मिली। बताया कि पैक्स क्षेत्र में 763 वोटर हैं, जिसमे 450 जीवित हैं। सबसे अधिक वोटर भदारा व बांदू गांव में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...