रुडकी, मार्च 31 -- रुड़की, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन ऊर्जा निगम ने बकायेदारों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। निगम की टीमों ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाते हुए करीब 12 लाख रुपये का राजस्व वसूला। जबकि बकाया न चुकाने पर 47 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। रामपुर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, सुनहरा, कृष्णानगर, औद्योगिक क्षेत्र और सलेमपुर सहित कई क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बकाया चल रहे उपभोक्ताओं को पहले भुगतान करने के लिए कहा गया, लेकिन भुगतान न करने पर मौके पर ही कनेक्शन काट दिए गए। कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कराकर अपने कनेक्शन कटने से बचाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.