प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन गुरुवार को 1,36,226 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सुबह 8:30 से 11:45 बजे की पहली पाली में हाईस्कूल कृषि एवं इंटर कम्प्यूटर की परीक्षा 1,959 केन्द्रों पर हो रही है। हाईस्कूल में 26,543 तथा इंटर में 18,440 कुल 44,983 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं दूसरी पाली में इंटर संस्कृत की परीक्षा 4,837 केन्द्रों पर होगी, जिसमें 91,243 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उसके बाद 18 मार्च से प्रदेशभर के 250 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा और अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित करने की तैयारी है। पिछले साल की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग एक लाख कम होने के बावजूद यूपी बोर्ड ने 1.53 लाख से अधिक परीक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में लगाई है ताकि समय से कॉपियां जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.