गढ़वा, जून 14 -- रमना, प्रतिनिधि। एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत मतदाता सूची मैपिंग की अंतिम तिथि रविवार को रमना प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर काफी हलचल देखी गई। मैपिंग कार्य पूरा कराने के लिए अनमैप्ड मतदाताओं में होड़ मची रही और बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदाता सूची के शत-प्रतिशत मैपिंग कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को विभिन्न केंद्रों पर तैनात किया गया था। कई केंद्रों पर कर्मी मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर मैपिंग प्रक्रिया पूरी कराते नजर आए। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर कोई कर्मी मौजूद नहीं दिखा, जिससे मतदाताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- छुट्टी के दिन मैपिंग करवाने पहुंचे मतदाता, आज मैपिंग का अंतिम दिन अधिकारियों ने बताया कि मतद...