सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही एग्जाम स्पेशल ट्रेनें लगातार तीसरे दिन भी समय पर नहीं पहुंच सकीं। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण परीक्षार्थियों समेत अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई लोगों को मजबूरी में नियमित ट्रेनों से सफर करना पड़ा। ट्रेनों की देरी के चलते सामान्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। हालात ऐसे रहे कि कई डिब्बों में खड़े होने तक की जगह नहीं बची। यात्रियों को लंबी दूरी तक भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 04403 मेरठ सिटी-सहारनपुर एग्जाम स्पेशल सुबह 10:25 बजे रवाना होनी थी, लेकिन यह दो घंटे 10 मिनट की देरी से दोपहर 12:35 बजे मेरठ सिटी से चली। सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय दोप...