मधेपुरा, अप्रैल 19 -- चौसा, निज संवाददाता। कोशी की कछार पर स्थित लोक देवता बाबा विशु राउत की समाधि स्थल पचरासी स्थान में पांच दिवसीय राजकीय मेला शनिवार की देर शाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। मेला के अंतिम दिन बाबा की समाधि पर दूध अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखी गई। प्रत्येक वर्ष की तुलना में इस बार पचरासी मेला काफी खास बना रहा। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक स्तर पर पांच दिवसीय राजकीय मेला के चौथे दिन 17 अप्रैल को बाबा का बैरागन होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। जिला प्रशासन, सर्वोच्च कमेटी और चरवाहा कल्याण संघ के संयुक्त देखरेख में पांच दिनों तक मेला के अंतिम दिन शनिवार को भी बिहार के अलावे झारखंड, नेपाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यो के पशुपालक बाबा विशु राउत के समाधि स्थल पर दूध चढ़ने होड़ लगी रही। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.