अंतिम दिन बसौड़े मेंले में रही श्रृद्धालुओं की भीड़
मुरादाबाद, मार्च 15 -- कपूर कंपनी स्थित हुल्का मंदिर में चल रहे बसौड़ा मेले का रविवार को अंतिम दिन रहा। इस मौके पर मंदिर और मेले में अधिक भीड़ नजर आई। भक्तों ने तड़के से मंदिर पहुंचकर माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया और कौड़ी, नारियल, बताशे आदि का प्रसाद अर्पित किया। महंत बीएन गोस्वामी ने मोर पंखी से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में ही बैठकर बासी भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मेले में लोगों ने झूले व चाट पकौड़ी आदि का भी लुत्फ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.